भाभी के साथ अश्लील हरकत करनें पर देवर पर मुकदमा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। बीते 8 मार्च को रामपुर थाना क्षेत्र के बस्तीवर्सी निधियाव में भाभी के साथ अश्लील हरकत करनें तथा जान से मारने की धमकी देने के मामलें में रामपुर पुलिस ने शुक्रवार को भाभी की तहरीर पर देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता का आरोप है कि मेरे देवर बुरी नज़र से देखते हुए अश्लील हरकत करते है मना करने पर जान से मारने की धमकी देते है इस मामलें में रामपुर पुलिस ने देवर के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।

