भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह दिनेश के चाचा सच्चितानन्द सिंह का निधन
मऊ। जनपद के प्रमुख समाजसेवी रहे स्वः बाबू रामचन्द्र सिंह के अनुज व भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सत्यमित्र सिंह दिनेश के चाचा सच्चितानन्द सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। निधन का समाचार पाते ही समाज के विभन्न वर्गों व्यापारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
उनका शवयात्रा दिनांक 3 अक्टूबर प्रातः 10 बजे नगरके दक्षिण टोला स्थित आवास से ढेकुलिया घाट मऊ के लिये प्रस्थान करेगी। जहाँ उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।
