अपना जिला

भाकपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस उत्पीड़न का किया विरोध

घोसी /मऊ। भाकपा एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा घोसी ने सुल्तानपुर नहर चौक पर बुधवार को एक सभा कर पुलिस उत्पीड़न का विरोध किया। कहा कि क्षेत्रीय दरोगा के कार्य प्रणाली से आम जनमानस ऊब चुका है। वह अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे है। इनका एक मात्र कार्य केवल धन उगाही करना बन गया है। साथ ही वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
इस अवसर पर रामकुमार भारती, शेख हेसामुद्दीन, रामनारायण सिंह, देवेंद्र मिश्रा, गुफरान अहमद, शकील पांडे, राम प्यारे गौतम, एकराम प्रधान, विवेक राय, सुरेश यादव, विनोद राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उदई राम एवं संचालन सुधाकर यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *