बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सपा नेताओं की दहाड़, अखिलेश जैसा कोई नहींं
मऊ। समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा के बूथ स्तरीय विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन नगर के पालिका कम्युनिटी हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सदर विधान सभा के प्रत्येक बूथ से सेक्टर के प्रभारी ,बूथ प्रभारी एवम बूथ के सदस्य गण ने बडी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रामजतन राजभर व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, शिव प्रताप यादव मुन्ना, राजेंद्र मिश्रा, हामिद अंसारी, रामधनी चौहान, व बूथ के सभी प्रभारी व सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे। सपा ने सदर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में दहाड़ लगाते हुए कहा कि अखिलेश जैसा नेता कोई नहीं।
इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह बडे,.पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य गौरव पाण्डेय, शशिराज यादव, मो.शाहिद,कृष्णा यादव, दीपक, नीलेश सिंह, अभय यादव, भीम यादव, अनिल राजभर, मुलायम, रणधीर, पवन पाण्डेय आदि सैकड़ो नौजवान साथियो के साथ बाइक जुलुस के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।




