अपना जिला

बिल्थरारोड द केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रविशंकर सिंह पिक्कू

बिल्थरारोड / बलिया । बिल्थरारोड द केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की शुक्रवार को नगर स्थित एक मैरेज हाल में हुई चुनावी बैठक में नवगठित पैनल द्वारा
रविशंकर सिंह पिक्कू को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान पैनल द्वारा एसोसिएशन के चेयरमैन, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का भी निर्विरोध मनोनयन किया गया।
बिल्थरारोड केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई एक चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से एक 7 सदस्यों का पैनल नियुक्त किया गया। पैनल में राजेन्द्र गुप्ता, शिवमंगल शर्मा, कमल कुमार शर्मा, श्री प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, गनेश प्रसाद यादव व नियाज अहमद शामिल रहे। उक्त पैनल द्वारा सर्व सम्मति से अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू, महामंत्री प्रदीप कुमार
गुप्ता, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता व चेयरमैन डा0 जगदीश प्रसाद जायसवाल को मनोनीत किया गया। एसोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान चेयरमैन द्वारा
मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नव नियुक्त चुनावी पैनल द्वारा रिक्त पदों पर सदस्यों का शीघ्र मनोनयन करने की बात बतायी गयी। इस मौके पर एसोसिएशन के अजय जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, गणेश कुमार गुप्ता, धनन्जय मौर्या, मो0 असलम, कमलेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, इफ्तेखार अहमद, दयानंद वर्मा, मिंटू गुपता, राजन
गुप्ता, अजय कुमार मिश्रा, निफिकिर गुप्ता, बब्लू गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे। उधर श्री सिंह के मनोनयन से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *