बिना अनुमति लगाया पोस्टर बैनर तो होगी कार्रवाई : लालबाबू दुबे
मधुबन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है । आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी लाल बाबू दूबे ने सख्त रुख अपनाते हुए संभावित उम्मीदवारों एवं समर्थकों को निर्देशित किया कि जब तक उम्मीदवार नामांकन नहीं कर लेते तब तक इन्हें वैधानिक रूप से उम्मीदवार घोषित नहीं किया जा सकता है ।यदि ऐसा उम्मीदवार अपने वाहन पर झंडा,फोटो,बैनर के साथ पंचायत चुनाव में प्रचार करते पाए जाते है तो इनके खिलाफ आचार संहिता के उलंघन की कार्रवाई की जाएगी । प्रशासन के इस कार्रवाई से दावेदारों में हड़कंप मचा हुआ है ।लेकिन दावेदार प्रशासन के निर्देशों का खुला माखौल उड़ाने में लगे है। इस मामलें को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है । तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगे झंडा, बैनर , पोस्टर को हटवाने के लिए अभियान चलाया ।

