Uncategorized

बाबा-पोते की कहानी लेकर गुदगुदाने आ रहा है “डबल बीए साइलेंसर”

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड/बलिया। बलिया की माटी से जुड़े फिल्म की पटकथा व संवाद लेखक धर्मेन्द्र विजय सिंह अब यू ट्यूब पर प्रसारित होने जा रहे अपने एपिसोड डबल बीए साइलेंसर के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाने जा रहे हैं। सात मिनट के इस एपिसोड में एक ऐसे बाबा व पोते की कहानी दिखाई गयी है जो आपस में प्रत्येक तरह की बातें शेयर करते हैं। उनकी बातचीत का अंदाज इतना मजाकिया है कि आप निश्चित तौर पर दर्शक इसे सुनकर मुस्कुराये बिना नही रह पायेंगे। इस एपिसोड के लेखक व डायरेक्टर श्री सिंह क्षेत्र के हल्दीरामपुर के रहने वाले हैं।

जसबीर भाटी की फिल्म युवा के संवाद व पटकथा लिखकर पहली बार चर्चा में आये धर्मेन्द्र वी सिंह अब तक कई फिल्मो व सीरियल के लिए अपनी कलम चला चुके है। दूरशन के सीरियल आईपीएस डायरी के लिए बकायदा उन्हे बेस्ट स्क्रीप्ट लेखक के भी पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है। वे इसके अलावा इनके लेखन के इम्तेहान, पुलिस फाइल, अपराधी कौन, सेनूर मांग टेकुली, मेहदी तोरे नाम की सिरीयल काफी चर्चित रहे हैं। मुम्बई से दूरभाष पर बातचीत में धर्मेन्द्र बताते हैं कि इस एपिसोड में खीर मोहन जहां बाबा यानी डबल बीए हैं वहीं पोते का नाम साइलेंसर है। ये बाबा-पोता आपस में इतने खुले हुए हैं कि वह किसी भी टापिक को लेकर एक-दूसरे पर कमेण्ट पास करते रहते है। इसकी एक झलक यह है कि पोता साइलेंसर कहीं जा रहा होता है तो उसके बाबा खीर मोहन उसे टोक देता है। इस पर साइलेंसर बोलता है कि अब ज्यादा बकैती मत करो, जब भी घर से बाहर जाने के लिए गोड़ निकालो तो जरूरे टोक देंगे। एगो बात बताइये केतना पढ़े लिखे हैं। तब बाबा यानि खीर मोहन जवाब देता है। डबल बीए तथा लिखकर बताता है कि दो बार बीए लिखने का मतलब बाबा होता है। कुछ इसी तरह के हंसी मजाक भरे डायलाग पूरे एपिसोड के दौरान बाबा-पोते में होती रहती है जिसे सुनकर आप मुस्कुराये बिना नही रह पायेंगे। यू ट्यूब पर प्रत्येक सताह प्रसारित होने जा रही इस एपिसोड के लेखन व निर्देशन का काम जहां धर्मेन्द्र वी सिंह ने किया है वहीं कैमरा नितेश कुमार, एडिटर संजय जायसवाल तथा बैक ग्राउंड म्यूजिक प्रिय दर्शन डी पाठक ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *