अपना जिला

बरनवाल सेवा समिति, लखनऊ का होली मिलन समारोह मनाया गया

लखनऊ। राजधानी के लोहिया पार्क में रविवार को सायं बरनवाल सेवा समिति, लखनऊ का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में विनोद कुमार बर्नवाल, ADJ, संत कबीर नगर, संजय बरनवाल DSO, सुल्तानपुर, डॉ. पीएल बरनवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्णवाल वैश्य महासभा, जगदीश प्रसाद बरनवाल, पूर्व व्यवस्था प्रमुख, बरनवाल धर्मशाला वाराणसी शामिल हुए।साथ ही विशिष्ट अतिथि रूप में हमारे बर्नवाल सेवा समिति, मऊ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा समिति के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण बरनवाल भी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में श्री गोपाल कृष्ण जी ने लखनऊ बर्णवाल वैश्य सेवा समिति के विस्तार देने पर चर्चा की जिससे प्रदेश की राजधानी मे बिखरे बरनवालो को एक किया जा सके और साथ ही उनसे आग्रह किया कि वे आरक्षण के संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल होते हुए प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा समिति का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *