खास-मेहमान

बधाई : मऊ के ललित कुमार यादव ने लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज 2015 में पायी सफलता

मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी पीसीएफ के पूर्व प्रबंधक एस.एन. यादव के पुत्र व जनपद के रतनपुरा विकास खण्ड के ग्राम रतोही प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक ललित कुमार यादव ने लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज 2015 की परीक्षा में सफलता पायी है। उन्हें सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियाँ एवं पंचायतें) का पदभार मिला है। उनके इस सफलता पर उनके परिजनों सहित शुभचिंतकों में काफी खुशी का माहौल है।
वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एसएन यादव व माता श्रीमती आशा देवी व मित्रों व शुभचिंतकों को देते हैं। ललित कुमार यादव ने इस सफलता के बाद युवाओं से कहा कि वे कभी निराश न हो बल्कि अपने लक्ष्य पर पूरी मेहनत व ईमानदारी से मेहनत करें। कहा कि मंजिल मिलने में देर हो सकती है लेकिन उसे पाने से कोई वंचित नहीं कर सकता।
ललित कुमार यादव को बधाई देने बालो में प्रमुख रुप से यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक बिपिन मिश्रा, सीआरओ आलोक कुमार, एसडीएम शादाब असलम, एसडीएम अरुण सिंह, डॉ धर्मेंद्र राय, राकेश तिवारी, अशोक यादव, कोतवाल आनन्द शुक्ला, वैराग्य वर्धन, डा. अजीत सिंह, , विनय यादव, जिला उद्यान अधिकारी सीतापुर, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, डा. सीएस गुप्ता, डा. विशाल सिंह, मान बहादुर सिंह, विवेक गुप्ता, पवन किशोर, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, यादवेन्द्र सिंह, आनन्द गौतम, सुधीर दयाल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, आलोक राय, संग्राम सिंह, मनोज वर्मा, सत्यमित्र सिंह, संजय सिंह, दिलीप तानवानी, सुनील दूबे, दीपक गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *