खास-मेहमान

बधाई : मऊ के दुष्यन्त सिंह ने यूपी लोअर सबआर्डिनेट की परीक्षा पास कर बने श्रम प्रवर्तन अधिकारी

मऊ। जनपद के परदहां निवासी स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह के पुत्र दुष्यन्त सिंह ने यूपी लोअर सबआर्डिनेट 2015 की परीक्षा में पास करके जनपद का नाम गौरवांवित किया है। उनका चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हुआ है। इनके पिता काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे। इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमिडिएट डीएवी इंटर कालेज, मऊ से से किया है। तथा समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक और समाजशास्त्र में पारास्नातक पूर्वांचल विश्वविद्यालय से किये हैं।
इनकी पत्नी विनीता सिंह पूर्व में यूपीपीएससी लोअर परीक्षा पास करके ऑडिटर लोकल फ़ंड के पद पे चयनित होकर सेवा दे रही हैं।
उनके चयन पर माँ उषा सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, जयंत सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सूरजीत सिंह राथोड़ आदि ने बधाई दिया है।
इस कामयाबी पर दुष्यन्त सिंह ने बताया कि इस सफलता का पूरा श्रेय मैं अपने पिता और माँ को दूँगा। कहा कि मेरे परिवार और मित्रों को दिल से धन्यवाद। मैं बहुत ख़ुश हूँ और कड़ी मेहनत कर इस से भी उच्च पद पे जाने का पूर्ण प्रयास करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *