खेल-खिलाड़ी

बच्चा बाबू की स्मृति में साइकिल रेस प्रतियोगिता में जितेन्द्र प्रथम, सुखराम द्वितीय

मऊ। राहत सेवा समिति की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वर्गीय महेश चंद आर्य उर्फ बच्चा बाबू के स्मृति में विजय ज्वैलर्स के तरफ से एक साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ना सिर्फ युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना से आगे निकलने की होड़ मची रहती है ,बल्कि उनकी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है।
साइकिल रेस में 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साइकिल रेस मतलूबपुर से बख्तावर सहरोज पुल तक से वापस मतलूबपुर तक था। जिसमें प्रथम विजेता जितेंद्र मोहम्मदपुर सहरोज ने रेंजर साइकिल मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष तैयब पालकी के हाथों प्राप्त किया। दूसरे विजेता खुरहट के सुखराम को डिनर सेट अध्यक्ष मौलवी फलजूर्रहमान के हाथों सम्मानित किया गया। तीसरे विजेता विपिन विश्वकर्मा को वाटर कूलर मोलवी इम्तियाज के हाथों सम्मानित किया गया। बाकी प्रतिभागियों को चाय सेट दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम अध्यक्ष शहरयार, सभासद जावेद, महताब आलम, अल्तमस अंसारी सभासद, मास्टर इजरारुल हक, डॉक्टर अख्तर हसन, मोहन वर्मा, राशिद हुसैन, आयोजक फिरोज अख्तर, तबरेज आलम, तबरेज आलम शामिल रहे।
साइकिल रेस को लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने देखा। इस अवसर पर मोहम्मद शहाबुद्दीन, शौकत अली, मोहम्मद जावेद, अख्तर अख्तर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *