चर्चा में

फॉलोअप : नकली न्यायिक अधिकारी के गिरफ्तारी की हैरतअंगेज दास्तान

रतनपुरा/मऊ। रतनपुरा में फर्जी सीजेएम की गिरफ्तारी भी काफी हैरतअंगेज भरी घटना है। जिसने पुलिस महकमे के रोब- रुआब मे चुना लगाने का प्रयास किया. सबसे बड़ी बात यह है कि इलाहाबाद जनपद का रहने वाला यह शख्स पुलिस के ऊपर रुआब और प्रभाव दिखाने का महारथी बना हुआ था! उसे बड़ा अच्छा लगा पुलिस महकमे के द्वारा सैल्यूट और फरमा बरदारी किया जाना। इसी लज्जत के चलते वाह अपने आप को समाहित किए था! लेकिन प्रोटोकॉल में जो बातें सामने आती हैं ,उसमें वह पूरी तरह से अज्ञान था !पुलिस ने आनन-फानन में एक आल्टो गाड़ी की व्यवस्था करके उसे उसके साढू के घर नसीराबाद कला तो भेज दिया। परंतु पुलिसकर्मी जब भी उसके तैनाती स्थल के बारे में पूछताछ करते तो वह पुलिस चौकी के कुर्सी से उठ कर के बाहर आकर के चहल कदमी करने लगता था, उसकी शख्सियत ऐसी थी कि पुलिसकर्मियों को भी संदेह होता था ,चौकी प्रभारी रतनपुरा प्रारंभिक मेल मिलाप के दौरान हीं उस पर संदेह के घेरे में ले लिए थे ,फिलहाल आल्टो गाड़ी से छोड़ने गए चालक ने जब उसे साढू के घर पहुंचाया तो उसे बड़ा आश्चर्य हुआ कि एक सीजेएम जब अपने रिश्तेदार के घर पहुंचता है तो वहां उसका जिस तरह से स्वागत होना चाहिए ऐसा वहां देखने को नहीं मिला ! वहां जाने के बाद एक चारपाई पर उसे बैठना पड़ा ,थोड़ी देर के बाद नाश्ता आया और जब उसके सामने चाय नहीं आया तो तथाकथित न्यायिक अधिकारी स्वयं उठ कर के अपने रिश्तेदार के कमरे में दाखिल हो गया! इसके काफी देर बाद को चाय पीते हुए बाहर आया तब जाकर अल्टो चालक ऊससे विदा लेकर के वापस पुलिस चौकी आया। पुलिस चौकी पर उसने बद्रीनाथ सिपाही को बताया कि उसे तो किसी भी स्तर पर वह न्यायिक अधिकारी नहीं लगता ,बद्रीनाथ सिपाही ने उसे जानना चाहा कि ऐसा उसे क्यों लगा ? तो चालक ने बताया कि उसके साढू के घर एक न्यायिक अधिकारी के तौर पर जिस तरह से हाथों हाथ लिया जाना चाहिए था वैसा वहां परिस्थितियां नहीं दिखी, इस बीच चौकी प्रभारी चंद्र भूषण पांडे ने मऊ के किसी न्यायिक अधिकारी से वार्तालाप करके पूरी स्थिति से अवगत हो लिया। चौकी प्रभारी ने तथाकथित सीजेयम से मऊ के एक न्यायिक अधिकारी से जब वार्तालाप कराया तो पहले तो फर्जी न्यायिक अधिकारी ने उन्हें भाई साहब भाई साहब कह कर संबोधित करते रहा! लेकिन जब उधर से उसके बैच तथा अन्य साथियों के बारे में पूछा गया तो यह जी सर! जी सर !कह के बात करने लगा! तभी यह स्पष्ट हो गया कि यह पूर्णतया फर्जी न्यायिक अधिकारी है। बल्कि फर्जी सीजेएम बंन करके लोगों को ठग रहा है ,तो इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा को दी गई ,चुकी पुलिस किसी भी तरह के झमेले से बचना चाहती थी ,इसलिए वस्तु स्थिति की जानकारी सारे उच्चाधिकारियों को दे दी गई ,और उसके गिरफ्तारी की हरी झंडी मिलते ही चौकी प्रभारी अपने पूरे अमले के साथ नसीराबाद कला ग्राम पंचायत पहुंच गए ,चौकी प्रभारी चंद्र भूषण पांडे गांव के बाहरी छोर पर ही खड़े थे ,जबकि बद्रीनाथ सिपाही तथाकथित न्यायिक अधिकारी के तलाश में लग गए ,इस बीच सिपाही का उससे आमना सामना हुआ तो वह इनका सामना करने के लिए तैयार नहीं था, वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा, लेकिन चौकन्ने सिपाही ने आवाज देकर उसे रोक लिया ,और कहाकि यहां आपके स्वागत में कोई कमी रह गई हो तो आप पुलिस चौकी चलिए आपके लिए अलग से कमरे की व्यवस्था कर दी गई है ,लेकिन वह हीलाहवाली करने लगा तो सिपाही ने कहा कि चलिए साहब आपसे मिलना चाह रहे हैं ,धीरे-धीरे उसे गांव के बाहरी छोर पर चौकी इंचार्ज के सामने लाया गया! चौकी इंचार्ज चंद्र भूषण पांडे ने उसे पूरे इत्मीनान भरी नज़रों से देखते हुए कहा कि सीजेएम साहब आप का खेल खत्म !आप को गिरफ्तार किया जाता है !इतना सुनते ही उसने चौकी प्रभारी का पांव पकड़कर गिड़-गिड़ाने लगा औरकहा कि साहब हमसे बहुत बड़ी भूल हो गई है , उसे पुलिस वाहन में बैठा लिया गया, तब तक सिपाहियों के पैर पर गिरकर रोने लगा ! साहब उससे गलती हो गई उसे छोड़ दिया जाए ,तब सिपाहियों ने कहा कि आप का बेहतरीन ढंग से स्वागत नहीं हुआ है, आपका स्वागत पुलिस चौकी पर होगा !चौकी पर आने के बाद तुरंत उसे हलधरपुर हवालात भेज दिया गया !फिर उसके विधिवत गिरफ्तारी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई !पुलिस यह पता लगाने के लिए एक टीम को इलाहाबाद जनपद मुख्यालय भेजा गया ताकि पता लगा सके वहां भी इसके विरुद्ध कोई मुकदमा तो नहीं है! जहां जानकारी मिली की इसके विरुद्ध वहां भी अमानत में खयानत का मामला दर्ज है! लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से उसके चेहरे का रंग उड़ गया ,और वह गिर गिड़-गिड़ाने लगा कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। तो पुलिस की बांछे खिल गई उसे अपने सफलता पर गर्व होने लगा ,लेकिन पुलिस के मस्तिष्क में उसने अपनें कृत्य से संदेह का कीड़ा कुलबुलाने के लिए छोड़ दिया था ,उससे पुलिस भी गिरफ्तारी के बाद से काफी प्रसन्नचित नजर आई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *