फादर पी. विक्टर को चन्द्रशेखर फाउण्डेशन द्वारा मिला यूपी गौरव सम्मान
गाजीपुर। जनपद के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को वाराणसी के सारनाथ में स्व. चन्द्रशेखर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में चन्द्रशेखर फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह के द्वारा यूपी गौरव सम्मान से अलंकृत किये जाने के पश्चात पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता है। हार्टमन इण्टर कालेज में सभी शिक्षकों ने फादर पी विक्टर को बधाई दी और पर्यावरण एवम समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्राप्त इस सम्मान के लिए प्रशन्नता ब्यक्त की। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा की गाजीपुर जनपद के ग्रामीण इलाके में रह कर भी फादर ने जनपद के बाहर प्रदेश तक अपने रचनात्मक कार्यों के बदौलत एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल हुवे है। इसके लिए हम सभी फादर को साधूवाद देते है। अपने संबोधन में अनिल मिश्रा ने कहा की फादर के द्वारा प्राप्त हर सम्मान भी खुद गौरवान्वित महसूस करता है।सी डी जान ने कहा की अगर ब्यक्ति दृढ संकल्प लेकर पूरी तरह से संकल्पित भाव से जीवन में फादर की तरह कार्य करे तो हर सम्मान खुद ब खुद चल कर आपके पास आयेगा।फादर पी विक्टर ने यह साबित कर दिया है।इसके पूर्व में 26 अगस्त 2007 को फादर पी विक्टर को वाराणसी में काशी रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।फादर पी विक्टर ने कहा की यह सम्मान आप सभी का है पूरे विद्यालय का है। अंत में फादर ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया।
इस मौके पर राकेश जोसफ, उदय कुमार, सत्येन्द्र पाण्डेय, सुशील कुमार, दिनेश पाठक, सी डी जान, अजय कुमार, सत्य प्रकाश, शुभ नरायण यादव, श्री राम, महात्मा प्रसाद, प्रेम कुमार, राजकुमार, अरविन्द भारती, अजीत कुमार, सन्तोष वर्मा, इसरत अतिया, स्वर्ण लता, श्याम बिहारी राम, अरविन्द राय समेत सभी शिक्षक व स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।@विकास राय

