चर्चा में

फर्जी ठग राज संतोष कुमार मिश्रा ने हर बार पुलिस को ही छला

रतनपुरा/मऊ। हलधरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी सीजेएम मुकेश कुमार सिंह उर्फ संतोष कुमार मिश्रा के कारनामे अब परत-दर-परत खुलने लगे हैं। मौजूदा समय में तथाकथित ठग राज संतोष कुमार मिश्रा इन दिनों जेल में है, जिसे चौकी इंचार्ज चंद्र भूषण पांडे ने हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला ग्राम पंचायत से गिरफ्तार किया था।
बताया जाता है कि गिरफ्तारी से 2 दिन पूर्व वह प्रयाग रेलवे स्टेशन पर एक पुरानी बाइक के साथ पहुंचा था, और जीआरपी थाने में पहुंचकर के अपने को सीजेयम बताया, और उन्हीं पुलिसकर्मियों से पुरानी बाइक को विकलांग बोगी में लदवा करके उसे सुल्तानपुर तक ले आया समझा जाता है कि यह बाइक चोरी की थी ,जिसे सुल्तानपुर में बेच कर के वह रकम अपने जेब में रखा था, ट्रेन में बाइक लादने के दौरान कुंभ मेला ड्यूटी से  वापस लौट रहे एक पुलिसकर्मी से इसी प्रयाग रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई थी ,बाइक लादने के दौरान जीआरपी के सिपाहियों ने उक्त सिपाही से कहा था कि देखिए सीजेएम साहब हैं, इनका थोड़ा सहयोग करिएगा! बाइक लादने के दौरान ही तथाकथित सीजेयम ने कुंभ मेला ड्यूटी करके वापस लौट रहे सिपाही का बैग  चुरा लिया ,और सुल्तानपुर मे उतर गया! उधर सिपाही को अपने तैनाती स्थल गोंडा जाना था ,जब वह गोंडा उतरा तो पता चला कि उसका बैग  तथाकथित सीजेयम ने चुरा लिया, लेकिन जब वह रतनपुरा में पकड़ा गया और उसकी खबरें विभिन्न दैनिक पत्रों में छपी तो गोंडा में तैनात पीड़ित सिपाही रतनपुरा आया, और उसके निशानदेही पर बैग को  नसीराबाद कला ग्राम पंचायत से बरामद कर लिया गया! बैग में पावर बैंक, लोवर तथा एक कॉपी मिली, जबकि सिपाही द्वारा बाइक में रखे गए पेन ड्राइव उसका मोबाइल, चांदी की अंगूठी, नया जूता बाइक एवं रूम की चाबी तथा हाफ लोवर उसमें से गायब मिला !फिलहाल पुलिस ने बैग की शिनाख्त के बाद अपने कब्जे में ले लिया। इस तरह से  ठगराज तथाकथित सीजेएम पुलिस महकमे के लोगों को ही लगातार चूना लगाता रहा है, क्योंकि वह सीजेएम बन कर के इस पद का बेजा लाभ उठाता रहा, पुलिस के लोग  इस पद पर रहने वाले इस ठगराज शख्स को हर जगह सम्मान मिला, और इसी सम्मान के जरिए वह लोगों को ठगने और चूना लगाने का काम करता रहा। हालांकि उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह बिना निमंत्रण के उसके यहां आया था, और हम सभी को अपमानित करते हुए संकट में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *