अपना जिला

फन्टासिया वाटर पार्क में मना अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

◆ मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर दी योजनाओं की जानकारी

रतनपुरा/मऊ। श्रम विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रतनपुरा के फन्टासिया वाटर पार्क के प्रांगण में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह ने सैकड़ों मजदूरों को मजदूर दिवस पर विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह ने कहा कि दुनिया के 80 देशों में लेबर डे यानी मजदूर दिवस मनाया जाता है और इस दिन नेशनल हालीडे होता है। आज ही के दिन दुनिया के अनिश्चित काम के घण्टों को 80 घण्टे काम में तब्दील किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत 1 मई 1886 को हुई थी।
फन्टासिया वाटर पार्क एण्ड रिसार्ट के डायरेक्टर डा0 मंसूर अहमद हाशमी ने श्रमिक-मजदूरों को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए सतत संघर्षरत रहने की नसीहत दी।
इस अवसर पर डा0 मोइज्जुद्दीन हाशमी, डा0 नुरूद्दीन हाशमी, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, सतीश विश्वकर्मा, अफरोज खान, जावेद अहमद, डब्लू आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *