प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग शिक्षक शिक्षिकाओं ने बनाया रंगोली
मऊ। इमिलियाडीह में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र- छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के रंगोली एवं दीप सज्जा के द्वारा बच्चों संग हर्षोल्लास दिवाली मनाया। बच्चे भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत खुश हुए वाकई यह बच्चों में खुशियां एवं त्योहार के महत्व को बताने का बहुत ही बढ़िया तरीका है अंत में बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया तथा प्रधानाचार्य श्री रत्नेश पांडे ने सभी के कार्यों को सराहा तथा दीपावली का अग्रिम बधाई दिया ।


