अपना जिला

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के सदस्यों ने छठ पर्व सकुशल सम्पन्न होने पर प्रशासन का जताया आभार

मऊ । प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाग गोरक्ष प्रान्त के तत्वावधान में पदाधिकारियों की बैठक तमसा तट पर जिलाध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य व जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाग गोरक्ष प्रान्त के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी हमारी भारतीय संस्कृति व परम्परा का काफी महत्व है। भारतीय संस्कृति व परम्परा पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान आज भी बनाए हुए हैं। उन्होंने भारतीय प्राचीन संस्कृति की परिचायक महापर्व डाला छठ सकुशल सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही साथ बताया कि छठ पर्व सकुशल सम्पन्न कराने में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना अभियान युवा प्रभाग गोरक्ष प्रान्त के सदस्यों द्वारा भी काफी अहम भूमिका का निर्वहन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य, सुबाष चन्द्र मौर्य, रघुनाथ मौर्य, विरेन्द्र टाइगर, जनार्दन यादव, राम नरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *