अपना जिला

प्रधान जी के मुर्गी फार्म से बैटरी इनवर्टर, समरसेबल उठा ले गये चोर

रतनपुरा/मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कन्सो ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम सिंह के निजी मुर्गी फार्म से बैटरी, समरसेबुल और इन्वर्टर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा हलधरपुर थाने को दे दी गई है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान पूनम सिंह का मुर्गी फार्म गांव के बाहरी छोर पर स्थित है, जहां मुर्गियों की देखभाल हेतु बैटरी समरसेबल और इन्वर्टर लगाया गया है। चोरों द्वारा बीती रात बैटरी और इन्वर्टर चुरा लिया गया ,और उसे लेकर पलायित हो गए, यद्यपि ठंडक जाने के कगार पर है, और ऐसी स्थिति में चोरियों की वारदात बढ़ गई है। अभी 14 फरवरी 2018 की बीती रात में गुलौरी ग्राम पंचायत निवासी एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार अलगू राम के यहां 7लाख की चोरी का पर्दाफाश भी नहीं हुआ कि चोरों द्वारा कन्सो ग्राम पंचायत में इस तरह की चोरी को अंजाम दे दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *