प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ की बेटी ने सौ मीटर दौड़ की दौड़ में पाया स्वर्ण पदक
मऊ। लखनऊ में चल रही 31 वीं प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2017-18 में मऊ जनपद के कोपागंज ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए प्रदेश स्तर पर मऊ का नाम गौरवान्वित किया है। ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भदसा की बेटी कुमारी रानी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर, जहां अपने दमखम का परिचय दिया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान इंदारा की 6 सदस्यों की योग टीम मोहित चौहान, अभिषेक यादव, विपिन चौहान, सुधांशु, गोपी चौहान, और आनंद चौहान ने रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसी क्रम में मानिकपुर रतनपुरा की बेटी कुमारी मनसा ने चार सौ व 600 मीटर दौड़ में कांस पदक प्राप्त किया है। इनकी सफलता पर जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आभा त्रिपाठी प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं उक्त विद्यालय के शिक्षकों में हर्ष एवं उल्लास के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
बच्चों की सफलता पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विजय प्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज आरपी राम, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य योग प्रशिक्षक, डायट जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, व्यायाम शिक्षक रामजन्म यादव, शिवाकांत सिंह, उमाकांत यादव, आलोक मिश्र, डॉक्टर सुभाष यादव, प्रधान प्रतिनिधि इंदारा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रभारी गोपाल शरण मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट, प्रमोद मिश्र,रविंद्र मौर्य, अंजनी सिंह, राम गोविंद यादव, श्रीकांत यादव, सुरेंद्र यादव आदि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी।

