अपना जिला

पौधरोपण से दूर होता है पर्यावरण प्रदूषणः सूर्यनाथ विश्वकर्मा

रतनपुरा/मऊ। धरती पर हरियाली को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग अब पौधरोपण के माध्यम से आगे आने लगे हैं। रतनपुरा ब्लाक के मानिकपुर असना स्थित शिवम शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मानिकपुर देवेन्द्र चौहान, संस्थान के प्रबंधक सूर्यनाथ विश्वकर्मा ने एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों को पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान मानिकपुर देवेन्द्र चौहान ने कहा कि धरती पर हरियाली बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि हरियाली से ही पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील किया। प्रबंधक सूर्यनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोग अंधाधुंध तरीके से अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इन अत्याधुनिक संसाधनों से पर्यावरण को होने वाली क्षति को लेकर वे थोड़ा भी संवेदनशील नहीं है। इसी का परिणाम है कि पर्यावरण प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण लगाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सुनीता चौहान, अरविंद कुमार, रिंकू देवी, वंदना भारती, रेखा चौहान, निधि प्रजापति, आरती, संध्या समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *