अपना जिला

पौधरोपण कर श्रावणी प्रसाद लिया मऊ सर्राफा मण्डल ने

मऊ। नहर के हनुमान घाट बंधा रोड पर नवनिर्मित सर्राफा मंडल के भवन में मऊ सर्राफा मंडल की तरफ से रविवार को श्रावणी भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ के नेतृत्व में पौधरोपण भी किया। साथ ही साथ मंडल के कार्यों की समीक्षा भी किया गया। इस दौरान अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ ने कहा कि वे समाज के विकास के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को विकास कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष उदय प्रताप आर्य ने निर्माणाधीन सर्राफा भवन में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। प्रहलाद वर्मा ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण कराकर बहुत बड़ा पुण्य का कार्य किया गया है। रमेश चंद्र आर्य व विनोद वर्मा ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। संगठन की शक्ति के बल पर ही बड़ी से बड़ी लड़ाई आसानी के साथ जीता जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विजय कुमार सर्राफ, प्रमोद जी, विष्णु कुशवाहा, उदय प्रताप आर्य, मनीष कुमार वर्मा, जवाहर लाल चौहान, रामाधार यादव, राजेन्द्र प्रताप आर्य, नसीम अहमद, प्रमोद वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, कन्हैया वर्मा, प्रकाश चंद सर्राफ, जमुना प्रसाद, गिरधर लाल, रामबचन स्वर्णकार, अनिल उपाध्याय, रमेश चंद, मोती लाल वर्मा, राघव प्रसाद, कपूरचंद, विनोद अग्रवाल, पंकज सर्राफ, रमेश चंद आर्य, कपूरचंद, विनोद अग्रवाल, हरि यादव, जितेन्द्र प्रसाद, गोपाल जी सर्राफ, अजय कुमार सर्राफ, मनीष कुमार सर्राफ, संजय, विजय कुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, पप्पू वर्मा, सतीश वर्मा, उदय प्रताप आर्य, मनीष कुमार सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *