अपना जिला

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सहायक महाप्रबंधक ने पद का दुरूपयोग कर महाप्रबन्धक पर कम्पनी के नुकसान का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली के भैसहा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कर रही जी आर इंफ्रा प्रोजेक्ट के सहायक महाप्रबंधक विकास त्यागी ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपने ही कंपनी में कार्य कर रहे महाप्रबंधक पर पद का दुरुपयोग एवं कंपनी के नुकसान करने का आरोप लगाया है ।पुलिस इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गयी है।
सहायक महाप्रबंधक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में इस बात का उल्लेख है कि हाल ही में यूपीइआईडीए के दिए गए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पॅकेज7 में निरंजन परेडा 2010 से कार्यरत थे।उन्हें कंपनी के कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई।उन्होंने अन्य व्यक्तियों के साथ षड्यंत्र के तहत एक कंपनी बनाई।वह पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जीवाड़ा कर अपना नाजायज फायदा किया एवं कंपनी को नाजायज नुकसान पहुंचाया। उच्चाधिकारियों के विश्वास का फायदा उठाते हुए कंपनी की तरफ से खूद के द्वारा बनाई गई कंपनी को ज्यादा कार्य दिया एवं कई ठेकेदारों को कार्य देने की एवज में कमीशन भी मांगा। सहायक महाप्रबन्धक ने बताया कि कंपनी के स्वामित्व के समान शटरिंग, मैटेरियल, स्टील, सरिया, वेल्डिंग मशीन एवं अन्य लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के समान गायब हैं,जिसकी आंतरिक जाच चल रही है।
बताया कि महाप्रबन्धक ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारियों को डरा धमका कर काम भी बंद करवा रहे हैं।इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *