पालिका अध्यक्ष ने सभासद के भाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
मऊ। नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने सभासद मुनव्वर अब्दुल गफूर के छोटे भाई अनवार अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुये कहा कि हम सभासद मुनव्वर के शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ज्ञातब्य रहे कि दिवंगत पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे तथा उनके पेट का आपरेशन हुआ था। कल देर रात से ही उनकी हालत गम्भीर होती गयी और आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। सभासद मुनव्वर अब्दुल गफूर ने लोगों से अपने मृतक भाई के मगफिरत की दुआ की दरख्वास्त की है।
