अपना जिला

पान विक्रेता की गला रेत कर हत्या, शव मिलने से सनसनी

घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ओजीपुर पकडीताल पुलिया के नीचे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर शव मिलने से तरह तरह की चर्चाये व्याप्त है।
मधुवन थाने क्षेत्र के कोलूआबंदर दरगाह के मूल निवासी मृतक विजयलाल उर्फ जियालाल चौरसिया उम्र 55 वर्ष पुत्र श्रीराम चौरसिया काफी दिनों से किसान सहकारी चीनी मिल के गेट के चौरसिया पान भंडार की एक दुकान संचालित करता था। पहले किसी के किराये के मकान में परिवार सहित निवासी करता था परंतु जून महीने से चीनी मिल के पास ही जमालपुर विक्कमपुर में आवास बनाकर कर रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात को 8 बजे दुकान बंद करके एक होटल के पास किसी का इन्तेज़ार करने लगे और किसी के मोटरसाइकिल से आने पर उसके साथ चले गये। जब रात के 9 बजा तो कई जगह पूछने पर पता नहीं चला और मोबाइल पर फोन करने पर 12 बजे रात तक फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। सुबह में पकडी ताल में गला रेत कर हत्या कर शव मिलने की सूचना मिली। मृतक अपने पीछे पिता श्रीराम चौरसिया ,माता शिवकुमारी,पत्नी सुनीता चौरसिया,एकलौते पुत्र अजय उर्फ बप्पी चौरसिया को छोड़ गया है जिनका रोते रोते बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोबाइल में कैद है हत्या का राज़…

घोसी /मऊ। कोतवाली क्षेत्र के पकडी ताल में हुए हत्या का राज़ मृतक के मोबाइल में ही समाहित है क्योंकि वह किसका होटल के पास आने का इन्तेज़ार कर रहा था और किसके साथ कहा किस काम से गया था यह राज़ उसकी मोबाइल ही बतायेगी फिलहाल किसी के विरुद्ध नामजद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।क्षफ़िर भी घोसी कोतवाली पुलिस इस घटना को गम्भीरता से लेकर कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

एसपी ने मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश…

घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के पकडी ताल में हुए हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह ने स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर मौके का मुआयना कर घटना से सम्बन्धित अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द से जल्द हत्या का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए अपराधियों एवं घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *