पश्चिम बंगाल में चिकित्सक के ऊपर हमले के विरोध में मऊ के भी डाक्टर हड़ताल पर
मऊ। पश्चिम बंगाल में चिकित्सक के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध में पूरे भारत के चिकित्सक देश व्यापी हड़ताल पर हैं। सोमवार को आईएमए के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर मऊ के चिकित्सकों ने इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के जनपद ईकाई के बैनर तले हड़ताल पर रहें। देशव्यापी हड़ताल पर मऊ के आईएमए के चिकित्सक अपने अस्पताल बंद कर सरकार के विरोध में रहे। डाक्टरों ने ये हड़ताल पश्चिम बंगाल मे 85 वर्षीय वृद्ध की मौत पर डाक्टरों पर हुए हमले की निंदा करते हुए की। हड़ताल को लेकर डाक्टरों की प्रमुख 3 मांगे है की केंद्र सरकार डाक्टरों के खिलाफ हो रही हिंसा के लिये कड़ा कानून बनाए, राज्य सरकार डाक्टरों की सुरक्षा का ध्यान दे और अस्पताल और डाक्टरों को सामाजिक गुंडों से सुरक्षा दे तथा पश्चिम बंगाल मे हुई घटना मे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। चिकित्सक इन मांगों के साथ जिलाधिकारी से मिले और गृहमंत्री तथा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिये।
इस अवसर पर डॉ मंगला सिंह, डॉ रोहित राय, डॉ एसएन राय, डॉ नलिनी सिंह, डॉ कुसुम वर्मा, डॉ एके रंजन, डॉ पी के गुप्ता, डॉ एसके सिंह, डॉ जय नाथ सिंह, डॉ वीएन सिंह, डॉ एससी तिवारी, डॉ आशीष वर्मा, डॉ पवन मद्धेशिया, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ नवीन सिंह, डॉ आरके लाल, डा. सत्यानंद राय, डॉ जेड आई उस्मानी, डॉ अजीत सिंह, डा जी एस सिंह, डॉ एनके सिंह आदि मौजूद रहे। 

