अपना जिला

परामर्श केन्द्र में 03 मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक दिनांक 28.01.18 को पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इसमें कुल 18 परिवारिक मामले आये। जिसमें परामर्श केन्द्र के सदस्यों के प्रयास से पुनम गुप्ता व अमरदीप, जकर कमल व शहनाज खान तथा मालती देवी व प्रकाश कुमार ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ
रहने को तैयार हो गये। वहीं 07 मामलों में पक्षकारों द्वारा सुलह की मांग की गयी तथा 08 मामलों में एक-एक पक्षकारों की अनुपस्थित
होने के कारण शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 04 फरवरी 2018 नियत कर नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केन्द्र के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, मौलवी अरषद खान, महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह, मुख्य आरक्षी चंदा सिंह, आरक्षी गीता देवी, सरोज यादव ने मामलों के निस्तारण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *