पद्मश्री तीस्ता सीतलवाड़ की मौजूदगी में आइए लोकतंत्र बचाए शीर्षक पर गोष्ठी का आयोजन
■ एमएए फाण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मऊ। एमएए फाण्डेशन के तत्वावधान में आइए लोकतंत्र बचाए शीर्षक पर गोष्ठी का आयोजन कैम्प कार्यालय पर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुजरात दंगों के खिलाफ मानवता की लड़ाई लड़ने वाली आयरन लेडी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री से सम्मानित तीस्ता सीतलवाड़ रहीं। इस दौरान जागरुकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री से सम्मानित तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि आज के आधुनिक युग में मानवता की रक्षा करने की लड़ाई काफी कठिन हो गया है। क्योंकि समाज में कुछ लोग अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए मानवता के धर्म को भूल जाते हैं, उन्हें यह एहसास ही नहीं होता कि समाज में क्या चीज सही और क्या चीज गलत हो रहा है। इसलिए सही और गलत का बोद्य होना कराना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही साथ उन्होंने एमएए फाण्डेशन द्वारा ऐसे जागरुकता कार्यक्रम को आयोजित कराने पर भी धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले के प्रमुख युवा समाजसेवी व वरिष्ठ साड़ी कारोबारी जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि समाज का विकास तभी किया जा सकता है, जब हम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे अपने हक व हुकूक के लिए पूरी तरह से सतर्क व सजग रहे। साथ ही साथ उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को पूरी तरह से शिक्षित होने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिसके बल पर बड़ा से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हासिल करने पर बल दिया। कार्यक्रम के पूर्व जिले के सभी वर्ग के संभ्रांत नागरिकों ने आयरन लेडी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री से सम्मानित तीस्ता सीतलवाड़ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

