Uncategorized

पत्नी ने पति के हत्या के मामले में दी तहरीर, घर के आंगन में बिस्तर पर पाया गया था मृत

◆ पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का हुआ खुलासाबिल्थरारोड/बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी ने भी घटना के पांचवे दिन बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर घटना के कारणों की जांच व पति के हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पलिया निवासी रमेश पटेल 27 वर्ष चेन्नई में खिलौने बेच कर अपने परिवार का पेट पालता था। माता-पिता की मृत्यु के बाद गांव में सिर्फ उसकी पत्नी ही रह गयी थी। पति की अनुपस्थिति में पत्नी गांव में एक व्यूटी-पार्लर का संचालन करती थी। पिछले दो माह पूर्व उसका पति चेन्नई से आकर गांव ही रह रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी का ईलाज भी मऊ के एक महिला चिकित्सक के यहां चल रहा था। 4 मई शुक्रवार की रात रमेश गांव आयोजित में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया हुआ था साथ में उसकी पत्नी सोमारी भीं उसके साथ दुल्हन सजाने के कार्य से वहां पहुंची थी। सोमारी के अनुसार जयमाल आदि के बाद रमेश रात को उसे घर छोड़कर पुनः शादी में शामिल होने चला गया। जाते समय वह घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर कर गया। रात में कब रमेश अपने घर आकर बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया इसकी खबर उसकी पत्नी को नही लगी थी। सोमारी ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा की आंगन में उसका पति सोया हुआ है। उसने जब अपने पति को जगाने का प्रयास किया तो उसकी हालत देखकर उसके होंश उड़ गये। बिस्तर पर अपने पति को मृत देख उसने रोना शुरू कर दिया। इस दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी वहां जा पहुंचे। बताया गया कि घटना के समय रमेश अपनी चारपाई पर मृत पड़ा था तथा उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। यहां तक कि उसकी गर्दन पर निशान भी मौजूद थे। उस दौरान युवक की संदिग्ध मौत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गयी। मौत के बारे में कोई कुछ बताने से परहेज कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मृतक का शव पीएम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। घटना के सम्बन्ध में पुलिस का कहना था कि पीएम की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। सोमवार को जब पीएम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि की गयी तब युवक की हत्या होने की बात स्पष्ट हो गयी। पुलिस को इस दौरान मृतक के परिवार से कोई तहरीर न मिलने के चलते इस मामले में आगे की कार्यवाही नही हो सकी थी। अंततः बुधवार को रमेश की मौत के 5 वें दिन पत्नी सोमारी ने उभांव पुलिस को एक तहरीर देकर पति के हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर दी गयी। तहरीर में पत्नी ने पति की हत्या के कारणों से अंजान होने की बात कहते हुए इसकी जांच कर हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गयी है। देखना है पुलिस इस हत्या के पीछे के कारणों का कब तक राजफास करती है तथा युवक की हत्या के पीछे हत्यारों की मंशा क्या रही है। अब तो यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल लोगों की नजरें अब पुलिस की अगली कार्यवाही पर टिक गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *