पतंजलि योग प्रचारक ने यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन व गरुड़ासन का अभ्यास कराया
मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में एवं योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा संचालित पाँच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खानपुर गाँव में पिछले 10 फरवरी से चल रहा है। सोमवार को शिविर के तीसरे दिन प्रातःकालीन योग सत्र में पतंजलि योग प्रचारक राजन वैदिक नें शिविर में उपस्थित योग साधको को यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार के बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के क्रम में ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन और गरुड़ासन का अभ्यास कराया और इनसे होने वाले लाभों को भी बताया। इसके बाद बैठ कर किए जाने वाले आसनों का भी अभ्यास कराया जिसमें मंडूकासन, ससकासन और वक्रासन का अभ्यास कराने के बाद आठ प्रकार के मुख्य प्राणायामों का भी विधिवत अभ्यास कराया। शिविर का आयोजन युवा साथी भाई चंदन जी द्वारा हो रहा है। आज शिविर में उत्तर प्रदेश पूर्व के योग प्रचारक निरीक्षक भाई विवेक नें योग सत्र में भाग ले रहे सभी साधकों को योग से होने वाले लाभों को बताया और लोगों से शिविर में अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने के लिए प्ररित भी किया। जनपद के पतंजलि योग समिति प्रभारी आदरणीय सूर्यभान शर्मा जी नें लोगों को बताया कि यदि हम नियमित रूप से योग को अपने जीवन मे धारण करें तो अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाया जा सकता है। युवा भारत के जिला प्रभारी आदरणीय बड़े भ्राता बृजमोहन जी योग सिख रहे लोगों को खेल खेल में योग और योग के बाद बच्चों के भीतर संस्कार के गुण भरे। भारत स्वाभिमान जिला कार्यालय प्रभारी भाई आयुष जी का अतुलनीय सहयोग मिला एवं इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी योग साधक बन्धु उपस्थित रहे।
