पंचायत चुनाव में हजारोंं भाजपा कार्यकर्ता एक नया इतिहास लिखने का कार्य करेगें : कामेश्वर सिंह
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह के मऊ जनपद का प्रभारी बनाये जाने के बाद गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय मऊ पहुचने के बाद उनका जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से लाद कर किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव मे हजारोंं भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव लड़कर इस जनपद मे एक नया इतिहास लिखने का कार्य करेगे।
उन्होने ने कहा कि आगामी दिनों मे गाँव गाँव मे चौपाल लगाकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनहित कारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने का काम करेगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रताप सिंह ने किया ।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता बजरंगी सिंह बज्जू अखिलेश तिवारी मीना अग्रवात संगीता द्विवेदी हरेन्द्र प्रयास मृत्युन्जय द्विवेदी जी मुन्ना राजभर राघवेन्द्र राय सुनील यादव, सुधीर सोनकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहें।


