नेवादा गोपालपुर के नव युवकों ने हाथरस घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर में हाथरस की घटना को लेकर नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय के अगुवाई में युवाओं ने गाँव एवं चट्टी चौराहों पर पीड़िता के आरोपियों को फांसी की दिए जाने की मांग करते हुए सरकार बिरोधी नारे लगाएँ ।जिसमे मुख्य रूप से अनुज तिवारी ,मनोज कुमार ,कप्तान भारती ,अमरेश भारती अधिवक्ता विभव विभूषण एंव महानिधि तिवारी इत्यादि लोगों ने मनीषा को श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग किया ।

