निर्धन परिवारों को सूखा राशन वितरित, जय दुबे पिछले तीन वर्षों से कर रहे है नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण
इंदौर। श्री सिद्धिविनायक जन कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट इंदौर के द्वारा असहाय जरूरतमंद गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरण रविवार को किया गया। मयूर नगर की गली नम्बर 15 में यह राशन वितरण नि:शुल्क हुआ। आयोजक जय दूबे ने बताया कि ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से राशन वितरण का कार्य कर रहा है। लाॅकडाऊन के पुर्व से अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। महामारी में दिहाड़ी मजदूर तथा उनके परिवारों के समझ भोजन का संकट देख ट्रस्ट ने नर सेवा नाराणय सेवा के सिध्दांत का पालन करते इस रविवार को 250 निर्धन व्यक्तियों को सूखा राशन वितरित किया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। जय दुबे ने आह्वान किया कि जो समाजसेवी सेवाभाव रखते हो, ट्रस्ट से इस नम्बर (9827777097) पर संपर्क कर सकते है। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।
प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151
[email protected]

