नगर के समुचित विकास के लिये हूँ प्रयासरत्त : तय्यब पालकी
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 30 मुहल्ला डोमनपुरा सरजूरायकापुरा में गोपाल के मकान से सुहैल, शिववचन, अनिल, इस्माईल, इर्शाद व अनिल, नूरुलहोदा के मकान तक 11 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली व सीसी इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।
वार्ड सभासद जहीर सेराज ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। श्री सेराज ने श्री तय्यब पालकी से वार्ड में जल निकासी, पथ-प्रकाश, पेय जल व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की। सभासद मुनव्वर अब्दुलगफूर, पूर्व सभासद मुनव्वर नेता ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने वार्ड सभासद श्री सेराज को आश्वासन देते हुये कहा कि अति शीघ्र यहां की पेय जलापुर्ति, पथ-प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा एवं अन्य आवश्यक सुविधायें भी उपलब्ध करयी जायेंगी। उन्होंने बताया कि नगर का समुचित विकास मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। मैं इसके लिये प्रयासरत् हूँ। श्री पालकी ने नगर क्षेत्र को साफसुथरा एवं नगर के आवागमन को बेहतर बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। कहा कि निकट भविष्य में विकास एवं निर्माण कार्यां के द्वारा नगरवासियों को हर सम्भव राहत पहुँचायी जायेगी। उन्होंने कहा कि आज का यह लोकार्पण विकास की उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री पालकी ने नगर को स्वच्छ बनाने में अवाम से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर मोलवी ज्याउलहसन, हाफिज ओबैदुर्रहमान, मोलवी ओबैदुर्रहमान, हाजी अब्दुल्लाह, हाजी अतीकुर्रहमान, नवीन राय, अबुलहसन, शादाब जहीर, सालिम अंसारी आदि के इलावा स्थानीय लोगों की भीड़ उपस्थित थी।
