चर्चा में

दो महिलाओं ने महिला शिक्षा मित्र को विद्यालय में घुसकर मारा-पिटा

घोसी/मऊ। शिक्षा क्षेत्र घोसी अन्तर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही शिक्षा मित्र को स्कूल में घुस कर दो महिलाओं ने गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल करते हुए पठन पाठन में व्यवधान कर दिया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
घोसी क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य घोसी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अंतिम दिन भाग लेने गयी थी, कि विद्यालय का समस्त प्रभार विद्यालय पर तैनात शिक्षा मित्र को दी थी। शिक्षा मित्र शनिवार की दोपहर में बच्चों को पढ़ा रही थी उसी समय गांव की ही दो महिलाएं आयीं और गाली गुप्ता देते हुए शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता शिक्षा मित्र सरिता यादव की तहरीर पर दो महिलाओं के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 एवं 353 नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *