अपना जिला

दो अन्तरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व तीन अदद पिस्टल बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में स्वाट टीम द्वितीय व थाना चिरैयाकोट पुलिस को समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर खास की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश नसीरपुर की तरफ से आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहे हो सकते है। इस सूचना पर एक डिग्री कालेज तिराहे से नसीरपुर की तरफ 1 किमी आगे बढ़े की एक मोटरसाइकिल तेजी से आती दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे सामने पुलिस को देख कर हड़बड़ा कर मोटरसाइकिल मोड़कर भागना चाहे कि मोटरसाइकिल लड़खड़ा कर वहीं गिर गयी। मौजूद पुलिस तत्परता से एक बरगी घेरघार कर दोनो व्यक्तियो को समय करीब 14.05 बजे पकड़ लिया गया। जिनकी बारी-बारी जामा तलाशी ली गयी तो उनके पास से दो अदद पिस्टल 32 बोर मय 4 अदद मैगजीन मय 16 अदद जिन्दा कारतुस 32 बोर व एक अदद पिस्टल 9 एमम व एक अदद मैगजीन बरामद। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 52,53/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया। तथा वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण- धर्मेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र श्यामबिहारी यादव निवासी वार्ड़ नं0 9 कस्बा सादात थान सादात जनपद गाजीपुर व प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू पुत्र नन्दलाल यादव निवासी तितिरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़।

बरामदगी. दो अदद पिस्टल 32 बोर, चार अदद मैगजीन व 16 अदद जिन्दा कारतुस। एक अदद पिस्टल 9 एमम व एक अदद मैगजीन। एक अदद मोटरसाईकिल अपाचे (यू0पी0 50 एवी 0274)।

गिरफ्तारकर्त्ता पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह थाना चिरैयाकोट, निरीक्षक परमानन्द मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 बी0के0 सिंह स्वाट टीम, एचसीपी सेनापति सिंह स्वाट टीम, का0 राणा प्रताप सिंह स्वाट टीम, का0 जवाहर लाल स्वाट टीम, का0 विवेक पाण्डेय स्वाट टीम, का0 अजय यादव स्वाट टीम, का0 राकेश प्रताप सिंह थाना चिरैयाकोट, का0 धर्मेन्द्र यादव थाना चिरैयाकोट। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को 5000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

थाना सरायलखन्सी में गैंगस्टर का आरोपी एक व्यक्ति गिरफ्तार-
मऊ। थाना सरायलखन्सी में दिनांक 08.04.18 को प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सरोज मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान बिक्की यादव पुत्र धर्मदेव यादव निवासी नसोपुर थाना सरायलखन्सी मऊ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 104/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *