देश में आदर्श मिशाल कायम करेगी मऊ नगर पालिका : तैय्यब पालकी
मऊ। भारत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना अमृत योजना के तहत हरियाणा के पंचकुला में विगत दिनों आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मऊ नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी के नेतृत्व में सभासद अल्तमश अंसारी, विनय सिंह, मकबूल अहमद, फखरे आलम, विपिन सिंह का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था। इस दौरान मऊ नगर पालिका परिषद का प्रतिनिधित्व कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी समेत सभासदों का सम्मान भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर से लौटने के उपरांत मंगलवार को कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने दावा किया कि जल्द ही सुविधाओं की दृष्टि से मऊ नगर पालिका परिषद पूरे देश में आदर्श मिशाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति तक नगर पालिका परिषद की सभी उच्च गुणवत्तायुक्त सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पंचकूला हरियाणा शहर में जाकर मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वहां के सीवर लाईन, शौचालय, जलसम्पूर्ति तथा टायलेट को देखने के बाद लगा कि यहां पर अच्छे विकास के कार्य किये गये हैं। उन्होने कहा कि शहर में प्रथम चरण में पेयजलापूर्ति योजना पर काम कराये जायेगें। कहा कि दशकों से हमारा नगर हुनर, कला, साहित्य व अदब का साक्षी रहा है। हम इस महान विरासत को और अधिक उन्नति, जागरुक, स्वस्थ और शिक्षित बनाने तथा अपने नागरिकों को उत्कृष्ट स्तर की नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध हैं, जिसके लिये पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पंचकूला हरियाणा शहर में जाकर मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वहां के सीवर लाईन, शौचालय, जलसम्पूर्ति तथा टायलेट को देखने के बाद लगा कि यहां पर अच्छे विकास के कार्य किये गये हैं। उन्होने कहा कि शहर में प्रथम चरण में पेयजलापूर्ति योजना पर काम कराये जायेगें। नगर में रहने वाले हर व्यक्ति तक पालिका की पाईप लाईन पहुंचे और सभी को शुद्ध पानी मिले सर्वप्रथम मेरा यही प्रयास रहेगा, इसके बाद सीवर लाईन पर काम शुरु कराये जायेगें। इसके अलावा हर वर्ग के लिये आवास सुविधा मिले तथा कोई व्यक्ति शिक्षा से वंचित न हो इसके लिये भी प्रयास शुरु किया जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि गरीबों का दुख-दर्द वे भली-भांति समझते हैं। जनता ने मुझे अवसर दिया है उनके अरमानों पर खरा उतरुगा। इसके लिये दिन-रात काम कर रहा हूं। पंचकूला हरियाणा में आयोजित शिविर के दौरान पालिकाध्यक्ष के साथ अल्तमश अंसारी, विनय सिंह, मकबूल अहमद, फखरे आलम, विपिन सिंह आदि सभासदगण भी मौजूद रहे।

