अपना जिला

देश को क्षय रोग से मुक्त करने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा : सीएमओ

मऊ। प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सतीश चन्द्र सिंह द्वारा मंगलवार को हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली के समापन के बाद राजकीय टी0बी0 क्लीनिक मऊ के सभाकक्ष में मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में उन्होंने बताया कि टी0बी0 बिमारी एक संक्रामक बीमारी है। इसके इलाज के लिए उच्च स्तर से घर तक मरीज को निःशुल्क औषधि एवं जॉच की सुविधाये सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होनें आवाहन किया कि हम सभी को मिलकर 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने हेतु कार्य करना है।

इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एम0लाल0 गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए अवगत कराया कि पहले क्षय रोगियो को डॉटस की एक दिन का अन्तर दे कर दवाये दी जाती थी जो कि अब डेली रेजमीन की दवाये क्षय रोगियो को दी जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 एस0पी0 अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गयी कि जनपद में निःशुल्क बलगम की जॉच के साथ-साथ अब सी0बी0नॉट द्वारा निःशुल्क जॉच कराया जा रहा है। सी0बी0नॉट की जॉच से टी0बी0 रोग का सही आकलन किया जाता है। उक्त गोष्ठी में डा0 जे0पी0 सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, पशुपति नाथ सिहं, के साथ-साथ अन्य लोगो ने अपने-अपने बिचार व्यक्त किए। गोष्ठी का सफल संचालन जयदेश यादव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *