देखिए इंटरनेश्नल पुलिस एक्सपो में यूपी पुलिस का स्टॉल
चौथे अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो की शुरूआत दिल्ली के प्रगति मैदान में हो गई है. इस एक्सपो में यूपी पुलिस काफी चर्चा में है. यूपी पुलिस के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है. और वो यूपी पुलिस की नई तकनीक और इतिहास के बारे में यहां बारीकी से जानकारी ले रहे हैं.

