दुकान का ताला तोड़ चोरों ने सात हजार नगदी सहित हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड़ मुख्य मार्ग स्थित मर्यादपुर में मंगलवार की रात एक किराने की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लगभग सात हजार रुपये नगद एवं सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने के दौरान हुआ। गुरुम्हा निवासी गुरुचरण पुत्र ओमप्रकाश कस्बा मर्यादपुर में किराने की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता है रोज के भाँति मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर कैश वाक्स में रखा लगभग सात हजार रुपये नगद एवं बादाम,काजू,नमकीन,साबुन सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई जब पीड़ित दुकान खोलने पहुँचा ।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी रही ।


