दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी, मऊ का प्रतिनिधि मण्डल सुनील बंसल से मिला
मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के मऊ जिले के सदस्यें का प्रतिनिधि मण्डल केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर मिला। इस दौरान कौशल विकास मिशन के तहत फुटकर दवा दुकानदारों को 6 माह का प्रशिक्षण देकर फुटकर दवा विक्रय के लिए प्रशिक्षित करनें की मॉग किया गया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे, जिलाउपाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल कृष्ण बरनवाल ने मॉग किया कि फुटकर दवा प्रतिष्ठानों का फार्मासिस्ट समस्या के समाधान हेतु ब्रिटिश शासनकाल से चले आ रहे अप्रसांगिक फार्मेसी एक्ट 1948 के सेक्शन 42 तथा ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट 1940 एवं रूल 1945 के प्रावधानों की अनिवार्यता को समाप्त किया जाय। अंग्रेजों के जमाने का कालाकानून आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पूरी तरह अप्रसांगिक है। इस लिए अंगेजों के जमाने के काले कानून को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना चाहिए।
अन्त में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल में प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समक्षसमस्याओं को रखते हुए समस्या का निदान करायेंगें।
