अपना जिला

तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण प्रारम्भ

घोसी/मऊ। नगर के मझवारा मोड़ स्थित न्याय पंचायत संसाधन केंद्र, मिर्जाजमालपुर-घोसी पर तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। इसमें प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण प्रतिभाग किये। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों को चाहिए कि वे अपने अधिकारों व कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक हों जिससे कि शैक्षणिक वातावरण बन सके।
सन्दर्भदाता डॉ. रामविलास भारती ने प्रशिक्षणाथियों को प्रशिक्षण के दौरान बताता कि विद्यालय विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सम्बंधित समस्त अधिकार विद्यालय प्रबंध समिति की होती है। इस समिति में 15 मेँ 11 अभिभावक होते हैं ऐसी स्थिति में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु जैसा वातावरण बनाना चाहे बना सकते है। बालको के अधिकार को सुरक्षित रखना और शतप्रतिशत नामांकन व उपस्थिति की व्यवस्था करना शिक्षकों एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी है। सन्दर्भदाता रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि अभिभावकों व शिक्षकों को मिलकर बच्चों में नैतिकता, कुशल व्यवहार व विकट परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी।
इस अवसर पर जग्गनाथ शाही,आलोक कुमार पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, अमीर आजम, प्रीति नरेश, उषा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजवती, नरेंद गुप्त, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *