डॉ विशाल गौरव वर्मा व डॉ संजय वर्मा के सहयोग से यतिन्द्र ने किया कम्बल वितरित
मऊ। आदर्श नगर मुहम्मदाबाद गोहना में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया । पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएचयू के पूर्व छात्रनेता यतीन्द्र पति पांडेय ने कम्बलदान महाअभियान, अमीरों का सामान गरीबों को दान। कार्यक्रम का आयोजन किया। यतीन्द्र ने नगर के युवा डॉ विशाल गौरव वर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) व डॉ संजय वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ ) से कम्बल वितरित करने का आग्रह किया जिसे चिकित्सकों ने स्वीकार कर लिया । यतीन्द्र व उनके साथियों ने नगर से सटे गाँव-गाँव में जाकर गरीब व असहाय लोगों को तलाशने का कार्य किया ताकि कम्बल सिर्फ जरूरतमंद को दिया जा सके।
नगर में चल रहे रिक्शा चालकों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी फलस्वरूप कला क्लिनिक में सैकड़ों गरीबों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। डॉ विशाल गौरव वर्मा सभी गरीबों को जलपान के साथ कम्बल वितरित किया । लोगों ने कम्बल पाकर डॉ विशाल व यतीन्द्र को ढ़ेर सारा आशीर्वाद दिया । यतीन्द्र ने कहा कि डॉ विशाल ने जो दरियादिली दिखाई है उससे अन्य लोगों को भी प्रेणा लेनी चाहिए । डॉ विशाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वो सामान्य ब्यक्ति यह कार्य कर सकता है जिसके घर मे एक अतिरिक्त कम्बल रखा हो जिसे किसी गरीब को तन ढकने सहायता मिल सके । उन्होंने कहा कि यतीन्द्र एक उभरते हुए ऐसे युवा हैं जो असहाय लोगों को डायरेक्ट लाभ पहुंचा रहे हैं तथा मनुष्यों और जीवों में बिना भेदभाव किये अपनी सेवा कर रहे हैं । इस कर्यक्रम में रवि प्रताप सिंह , मंटू ओझा, अमित सिंह रावत , मनोज चतुर्वेदी , नीतीश प्रताप सिंह ने वितरण में प्रमुखता निभाई ।

