ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गाजीपुर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी विकास कुमार पुत्र रविंद्र कुमार गुरुवार की सुबह रजदेपुर रेलवे क्रासिंग के पास कान में ईयरफोन लगाकर ट्रैक किनारे टहल रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
