Uncategorized

ट्रेन की चपेट में आई बच्चों से भरी स्कूली वैन, एक दर्जन से ज्यादा मासूमों की मौत, कई घायल

कुशीनगर। वृहस्पतिवार की सुबह कुशीनगर जनपद के लिए बहुत ही भयावह व दु:ख भरा दिन साबित हुआ। जब चारो ओर चित्कार ही चीत्कार की गुंज सुनाई दे रही है। घटना सुनने के बाद लोग स्तब्ध हो गये, और घटना के निकटवर्ती लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े।
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह 6:50 बजे सिवान से गोरखपुर जाने वाली 55075 अप सवारी गाड़ी की चपेट में स्कूली वैन के आ जाने के बाद उसमें सवार 13 बच्चों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो कर दर्द से तड़पने लगे व कुछ बेसुध हो गये। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। घटना के पंहुचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा जो भी दोषी होगा उन सबके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
घटना तब हुई जब स्कूली बच्चों से भरी वैन फाटक विहीन रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी और तभी ट्रेन आ गई। दुदही बाजार स्थित डिवाइन मिशन स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। दुदही – रजवाबर समपार फाटकविहीन क्रासिंग पर जैसे ही बस चढ़ी कि सिवान से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी आ गई और बस चपेट में आ गई। उसके परखचे उड़ गए और मासूमों के लाश वैन सहित सड़क पर बिछ गये, घायल बच्चे तड़पने लगे।
जो जहां था वह घटना स्थल के लिए दौड़ पड़ा जैसे ही स्कूल वैन के ट्रेन से एक्सीडेंट की खबर लोगों के कान तक पंहुची, हर अभिभावक सकते में आ गये, सब परेशान हाल अपने बच्चों के हाल जानने लगे। लोगों को जैसे ही यह जानकारी हुआ की वैन डिवाइन मिशन स्कूल की है, उस स्कूल में बच्चे पढ़ाने बाले के होश उड़ गये। आनन फानन में लोग जहां थे घटना स्थल पर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर व अस्पताल में अपने कलेजे के टुकड़े का शव व घायल देख कर लोग चीत्कार उठे। आनन फानन में जिला प्रशासन पुलिस वालों को मौके पर पंहुच गये। मृत बच्चों की संख्या सही से नहीं पता चल पा रहा है, लेकिन संख्या एक दर्जन से अधिक होने की संभावना है।

कुशीनगर हादसा…

● भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुशीनगर की घटना पर दुख जताया।

● रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा कि कुशीनगर में हुए हादसे में स्कूली बच्चों की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला, मैंने सीनियर अधिकारियों द्वारा हादसे की इन्क्वायरी के निर्देश दिए हैं, मृतको के परिवार जनों को रेलवे की ओर से दो लाख रुपये की सहायता दी जायेगी जो उप्र सरकार द्वारा दी जा रही दो लाख की राशि के अतिरिक्त होगी।

● सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पहुंचेगे कुशीनगर, दीनदयाल इंटर कालेज में उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर, विशुनपुरा थाने के पास है दीनदयाल इंटर कालेज। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। घटना के पंहुचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा जो भी दोषी होगा उन सबके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

● कमिश्नर गोरखपुर -अनिल कुमार ने 13 बच्चों के मौत की पुष्टि की है। और ड्राइवर के विषय में वो भी कंफ़र्म नहीं कर पा रहे हैं।

● जिस स्कूल के बच्चे थे, घटना के बाद स्कूल बंद करके संचालक फरार।

● गोरखपुर मेडिकल कालेज में 7 बेड रिजर्व किये गए,4 बच्चे व ड्राइवर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किये गए।

● प्रदेश के डीजीपी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *