जूनियर हाईस्कूल नदवल के 80 विद्यार्थियों को मिला स्वेटर
घोसी/मऊ। शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नदवल स्थित जूनियर हाईस्कूल के 80 विद्यार्थियों को ठण्ड व शीतलहर को देखते हुए जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ-मऊ डॉ. रामविलास भारती की उपस्थिति में खण्ड शिक्षा अधिकारी घोसी संजीव कुमार सिंह द्वारा स्वेटर वितरण किया गया। बच्चों को स्वेटर वितरण करते समय संजीव कुमार सिंह ने कहा कि गणवेश समानता का धोतक है। समानता के संकल्प के साथ हम सबको मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास करते रहना होगा। वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम को पूर्ण किया जाय।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि गुणवत्ता का मुख्य उद्देश्य जो हम पढ़ते हैं उसका पूरा ज्ञान हो जाना समझ विकसित हो जाना तथा उसका उपयोग विद्यालय से लेकर घर व समाज में ठीक ठीक किया जाना है। शिक्षक, अभिभावक व छात्रों को मिलकर इसके लिए सामुहिक सकारात्मक पहल करनी होगी।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक दयाशंकर यादव,एस. एस. एम.सी.अध्यक्ष प्रमिला, नरेन्द्र गुप्त, पूनम राय, मधुलिका राय, अर्चना सिंह, दीना नाथ यादव, प्रियंका, बन्दना, उर्मिला आदि उपस्थित रहे।

