जिला अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू
मऊ। जिला अस्पताल में शुरू हो गया सीटी स्कैन अब मऊ जनपद के मरीजों को अन्य जिलों में सीटी स्कैन कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा या प्राइवेट नर्सिंग होम की शरण नहीं लेना पड़ेगा। जिला अस्पताल में 13 तारीख से सीटी स्कैन निशुल्क शुरू हो गया। सीएमएस बृज कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में अब मरीजों की सीटी स्कैन की सुविधा मिलती रहेगी। बताया कि सुबह 8:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने की सुविधा प्राप्त होगी।

