अपना जिला

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, तीन मासूम समेत छह घायल

मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में सोमवार की देर सायं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तोड़फोड़ के साथ जमकर चटकी लाठियां। इसमें तीन मासूम बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी नागेश्वर चौहान व लालबहादुर उर्फ अरविन्द के बीच अरसे से भूमि सम्बंधित विवाद चला आ रहा है। सोमवार की सायं साढ़े सात बजे दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी से उभरा विवाद तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों ओर लाठी-डण्डा चलने लगा। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना डायल यूपी 100 को देते समय मोबाइल फोन को पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके चलते तत्काल मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। तोड़फोड़ के बीच खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष से नागेश्वर चौहान (60) पुत्र गया, दुर्गविजय चौहान (32) पुत्र नागेश्वर, रूक्मिणी देवी (30) पत्नी दुर्गविजय, सत्यम (10), सुन्दरम (08), कु. संजना (06) लहुलूहान हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर पुलिस को न मिलने से घायलों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का डाक्टरी मुआयना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में कराया। जबकि तहरीर के अनुसार पुलिस ने लालबहादुर उर्फ अरविन्द, प्रभावती देवी व ठाकुर के खिलाफ धारा 427 व 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *