जाबांज दिवंगत कर्मचारी साथियों को कल दोपहर 1:30 बजे सभी कर्मचारी कार्य स्थल पर ही देंगे श्रद्धांजलि
■फार्मेसिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ0 सरफराज अहमद ने कहा:- कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ नही किया जाएगा बर्दाश्त

मऊ। कोरोना महामारी में हर स्तर पर प्रदेश सरकार नीतियों के अनुरूप अपनी जान की बाजी लगा कर आम जनमानस को हर सम्भव मदद पहुँचाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने राज्य में एस्मा यानी एसेंसियल सर्विसेज मेंटनेंस एक्ट (एस्मा) लगा दिया है, जिससे कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस कदम को अलोकतांत्रिक करार दिया है।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया उ0प्र0 के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष/ कर्मचारी शिक्षक मोर्चा उ0प्र0 के जिलाध्यक्ष डॉ0 सरफ़राज़ अहमद (चीफ फार्मासिस्ट मऊ) कहना है कि कर्मचारी एस्मा से डरने वाले नहीं हैं।हर कदम पर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा लगाना सरकार की हठधर्मिता है और फार्मेसिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।हम कोरोना महामारी के बाद हालात सामान्य होने पर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखेंगे।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी फ्रन्ट लाइन वर्कर के रूप में सरकार के मंशा के अनुरूप जी जान लगाकर कार्य किए जिसमें प्रदेश भर से हमारे अनेकों साथियों ने अपनी जान गवाई फिर भी हम बिना बिचलित हुए कर्तव्य पथ पर डटे रहे और कोरोना के भीषण महामारी में लोगों की जान बचाई फिर भी सरकार ने हम सभी के कार्यों को सम्मान न देकर उल्टे एस्मा लगाकर अपनी दमनकारी नीतियों को सभी कर्मचारियों पर थोप दिया जो न्याय उचित नहीं है।
फार्मासिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष(चीफ फार्मासिस्ट) डॉ0 सरफराज अहमद ने कहा कि प्रदेश भर में अकेले दो दर्जनों से अधिक फार्मासिस्टो ने कोविड काल में अपनी जान गवाई है।सरकार से हम मांग करते हैं कि उनको जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके आश्रितों को नौकरी देकर उनके परिवार जनों का पुनर्वास किया जाए।
मृतकों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता व मृतक आश्रित नौकरी की मांग से घबराई सरकार ने कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों का विरोध न झेलना पड़े, इस कारण सरकार एस्मा लगाकर प्रतिबंधित कर रही है।
उन्होंने कहा कि कोविड काल में जान गवाने वाले जाबांज फार्मासिस्टों सहित सभी अन्य कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कल 31 मई को दोपहर 1:30 मिनट पर पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें जनपद के सभी कर्मचारियोंसे अनुरोध है कि जो जहां है अपने कार्य स्थल पर ही 2 मिनट का मौन धारण करके मोमबत्ती, दीपक जलाकर अपने दिवंगत साथियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।मऊ जनपद के जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट स्व0मनोज कुमार राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी कर्मचारियों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने अपने कार्य स्थल एवं सभी सामुदायिक /प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आह्वान किया।

