जब राजभर को टिकट नहीं, तो भाजपा को भी वोट नहीं
■ बैठक कर बुद्धिजीवी राजभरों ने भरी हुंकार भाजपा से टिकट न मिला तो रामदरश होंगे प्रत्याशी
■ ओमप्रकाश की करतूतों को उजागर करने के लिए राजभर चलायेंगे ‘‘पोल-खोल अभियान’’
मऊ। राजभर समाज के बुद्धिजीवियों ने नगर के नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बैठक करके यह कहा कि आज किसी भी राजनीतिक दल ने राजभर समाज के किसी नेता को टिकट नही दिया। इससे राजभर समाज में काफी आक्रोश है। इस कारण राजभर समाज ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लिया है। घोसी लोकसभा क्षेत्र से किसी राजभर को टिकट न दिये जाने की स्थिति में रामदरश राजभर को प्रत्याशी बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बैठक में उपस्थित राजभर बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पूरे राजभर समाज से अनुरोध किया कि राजभर समाज भाजपा द्वारा किसी भी राजभर को टिकट दिये जाने पर उसे जमकर वोट करें। किसी राजभर को भाजपा द्वारा टिकट न दिये जाने की दशा में राजभर समाज द्वारा घोषित प्रत्याशी रामदरश राजभर को तन-मन-धन से सहयोग करते हुए विजयी बनावें।
सभी राजभर बुद्धिजीवियों ने एक स्वर से यह कहा कि राजभर समाज को ठगने और बेचने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश (कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0) को राजभर समाज का सौदा कत्तई नही करने दिया जायेगा। बुद्धिजीवी राजभर ओमप्रकाश की काली करतूतों को उजागर करने के लिए गाँव-गाँव, शहर-शहर में ‘‘पोल-खोल अभियान’’ चलायेंगे।
बैठक में अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकृष्ण भारद्वाज, अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालचन्द राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष लालबहादुर राजभर, डा0 रामानन्द राजभर, रामआश्रय राजभर, मुन्ना राजभर, रतनपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय कुमार राजभर, रामप्रवेश राजभर, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अशोक राजभर, अखिलेश राजभर, सुग्गन राजभर, देवनाथ राजभर-प्रधान, मितरंजन राजभर, नन्दलाल राजभर, पिन्टू राजभर, सुभाष राजभर, लालजी राजभर, राजेश राजभर आदि सैकड़ों बुद्धिजीवी राजभर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालचन्द राजभर ने किया। अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकृष्ण भारद्वाज ने बैठक का संचालन किया।

