चौपाल में सपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।क्षेत्र के लखनौर गांव में पहुंचे सपा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुुुल दुबे ने चौपाल लगाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा को तानाशाह बताया।
सपा नेता राहुल दुबे ने कहा कि गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा से जनता अब ऊब चुकी है। सपा की सरकार थी तो
सपा सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक कार्य किया । चुनाव के दौरान जनता से किया हर वायदा सरकार ने पूरा किया । किसानों के लिए नलकूपों से सिंचाई मुफ्त किया। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मुश्किलों को कम किया। लाखों की संख्या में नौकरी देकर वादे के मुताबिक रोजगार मुहैया कराया। छात्रों के लिए लैपटाप व छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी पढ़ाई की राह को सुगम बनाया। प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सड़कें बनी ।समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजनाएं संचालित हुई और इसका लाभ लोगों को मिला। सपा नेता राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से देश की जनता ऊब चुकी है। सपा सरकार ने जो जनता के लिए कार्य किया। उस तरह का विकास भाजपा कभी नहीं करेगी। इस मौके पर विकास तिवारी राणा यादव राहुल सिंह अमर सिंह विवेक यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


